Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक संतोष कुमार साहू को मिला राज्य स्मृति शिक्षक सम्मान

शासकीय प्राथमिक शाला लफंदी जिला गरियाबद के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू का राजभवन में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में श्री गजानान माधव मुक्ति बौध स्मृति सम्मान 2019 से नवाजा गया

शिक्षक संतोष कुमार साहू को मिला राज्य स्मृति शिक्षक सम्मान
X

गजानंन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया
राजिम। शासकीय प्राथमिक शाला लफंदी जिला गरियाबद के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू का राजभवन में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में श्री गजानान माधव मुक्ति बौध स्मृति सम्मान 2019 से नवाजा गया।

यह सम्मान राजभवन रायपुर में प्रदेश के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव गौरव द्विवेदी, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय एस. प्रकाश, के हाथों से संतोष कुमार साहू को पुरस्कृत किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र नित नूतन नवाचार, शून्य नवाचार, माडल के द्वारा अध्यापन, कबाड से जुगाड, गीत, बालगीत, बालकविता, लोक संस्कृति से पाठ को जोडकर पाठन, शैक्षणिक भ्रमण कर पाठन शाला परिसर में बागवानी, प्रकृति प्रेम एवं शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने पर तथा बच्चों, समाज, देश, विश्व, की सर्वांगीण विकास का विचार के कारण सम्मानित किया गया।

शिक्षक श्री साहू ने बताया कि वह बच्चों की सर्वांगीण विकास को ध्यान में रख कर बच्चों को अध्ययन अध्यापन का कार्य करता है। उन्हें सम्मान में प्रशस्ति पत्र, साल, राज्य शिक्षक सम्मान पुस्तिका, श्री फलं और पचास हजार का चेक प्रदान किया गया।

यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ इकाई लोक शिक्षण संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग छग द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर श्री साहू को गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी एसएल ओगरे, जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती डॉ श्वेता शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कंवर सर, विकासखंड स्रोत समन्वयक उत्तम राजवंशी आदि ने बधाईयां दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it