Top
Begin typing your search above and press return to search.

तरूण चुग ने कहा वाजपेयी जी की अस्थियां देश की सभी नदियों में विसर्जित होगी

भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग ने आज कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर देश के 29 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 98 से अधिक शहरों

तरूण चुग ने कहा वाजपेयी जी की अस्थियां देश की सभी नदियों में विसर्जित होगी
X

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग ने आज कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर देश के 29 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 98 से अधिक शहरों, कस्बो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के कलश सभी नदियों में विसर्जित किये जायेंगे।

श्री चुग ने आज यहां जारी बयान में बताया कि पंजाब में तीन स्थानों फिरोजपुर व लुधियाना में सतलुज नदी, अमृतसर में ब्यास नदी में श्री वाजपेयी के अस्थि कलश प्रवाहित किये जायेंगे।

श्री चुग ने कहा कि अगामी 31 अगस्त से पहले भाजपा की तरफ से सभी प्रदेशों की राजधानी में सार्वजनिक प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन किया जायेगा। इनमें सभी दलों के प्रमुख नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ठ जनों को आमंत्रित किया जायेगा।

उपरोक्त सार्वजनिक प्रार्थना सभाओं में एक केंद्रीय मंत्री और पार्टी से भी एक राष्ट्रीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it