Top
Begin typing your search above and press return to search.

तनिष्क के नए विज्ञापन पर फूटा लोगों का गुस्सा,जानिए पूरा मामला

तनिष्क ने एक अंतरधार्मिक शादी के बाद गोदभराई की रस्म दिखाने वाला यह विज्ञापन पिछले हफ्ते ही रिलीज किया था

तनिष्क के नए विज्ञापन पर फूटा लोगों का गुस्सा,जानिए पूरा मामला
X

त्योहार के सीजन से पहले टाटा ग्रुप का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क अपने नए विज्ञापन के चलते विवादों में आ गया है। तनिष्क ने एक अंतरधार्मिक शादी के बाद गोदभराई की रस्म दिखाने वाला यह विज्ञापन पिछले हफ्ते ही रिलीज किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'लव ज़िहाद को बढ़ावा' देने वाला ऐड बताया और इसे हटाने की मांग करने लगे. इस विज्ञापन का वीडियो सामने आते ही लोगों में जमकर गुस्सा देखा गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।इन्हें भारत के विचार के खिलाफ बताया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर विज्ञापन को हटाने के लिए कई लोगों ने #boycott_Tanishq को ट्रेंड करवा दिया था. तनिष्क ने वीडियो में दिखाए गए गोल्ड जूलरी कलेक्शन का नाम एकत्वम रखा है. लेकिन अब यह वीडियो कंपनी के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध नहीं है.विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है।

वहीं, ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने इस विज्ञापन को बहुत खूबसूरत बताया

तो अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसे ‘लव जिहाद और सेक्सिज्म’ बताया।


मशहूर लेखक चेतन भगत ने तनिष्क को सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. चेतन भगत ने एक ट्वीट किया है डियर, तनिष्क, आप पर हमला करने वाले ज्यादातर लोग आपको अफोर्ड नहीं कर सकते।


क्या है इस विज्ञापन में?

तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम परिवार की बहू के रूप में दिखाया गया है। हिंदू लड़की की मुस्लिम के घर में शादी हुई है और उसकी गोदभराई यानी बेबी शावर के फंक्शन को दिखाया गया है। इसमें हिंदू रिवाज को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम परिवार सभी तरह के रस्मो-रिवाज हिंदू धर्म के हिसाब से करती है। विज्ञापन के अंत में वह गर्भवती महिला अपनी सास से पूछती है, ‘मां ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है न?” इस पर उसकी सास जवाब देती है, ‘पर बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न?’ वीडियो में हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it