Begin typing your search above and press return to search.
टंडन ने मित्तल को दिलाई मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने आज यहां राजभवन में जस्टिस अजय कुमार मित्तल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

भोपाल । मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने आज यहां राजभवन में जस्टिस अजय कुमार मित्तल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।
मित्तल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष एन.पी.प्रजापति, विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर तथा सांसद विवेक तन्खा और सुश्री प्रज्ञा ठाकुर उपस्थित थे। इसके साथ ही समारोह में अधिवक्तागण, विधि-विधायी कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुये।
Next Story


