Top
Begin typing your search above and press return to search.

तमिलनाडु: नई सुविधाओं से लैस हुआ अंबासमुद्रम स्टेशन, यात्रियों ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है

तमिलनाडु: नई सुविधाओं से लैस हुआ अंबासमुद्रम स्टेशन, यात्रियों ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
X

तिरुनेलवेली। तमिलनाडु में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्टेशन का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। नए स्टेशन के खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी की लहर है।

अंबासमुद्रम रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यहां यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया गया है, जिससे अब ज्यादा ट्रेनों का संचालन आसान हो गया है। स्टेशन के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। यात्रियों का कहना है कि अपग्रेड के बाद स्टेशन पर अब ज्यादा ट्रेनें रुक सकेंगी, जिससे आवागमन और भी सुगम होगा।

एक स्थानीय महिला यात्री ने कहा, "मेरा नाम भानुमति है। मेरा मूल स्थान अंबासमुद्रम है। अंबासमुद्रम में 12 कोच वाली नई रेल सेवा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत अच्छी सुविधाएं दी हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। यह आम जनता के लिए बहुत उपयोगी होगी।"

एक अन्य यात्री ने बताया कि अंबासमुद्रम में लोगों का आना-जाना बहुत ज्यादा होता है और नई सुविधाओं से सभी को लाभ मिलेगा। यह आम जनता के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसकी वजह यह है कि सुबह 4:20 बजे से लेकर रात 11:10 बजे तक सभी ट्रेनें अंबासमुद्रम में रुकती हैं। रात के समय कोल्लम से आने वाली ट्रेनें यहां रुकती हैं और बहुत से यात्री सफर करते हैं। कई महिलाएं काम के सिलसिले में तिरुनेलवेली और तिरुचेंदूर जाती हैं। यह रेलवे योजना उनके लिए बहुत उपयोगी है।"

यात्रियों ने खासतौर पर रात के समय चलने वाली ट्रेनों के मद्देनजर महिला सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्टेशन पर सुरक्षा उपायों और सुविधाओं में सुधार से महिलाओं को अब रात में भी सफर करने में आसानी होगी।

स्थानीय निवासियों ने महिलाओं और आम जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। एक यात्री ने कहा, "महिलाओं और देश की जनता की ओर से और खासकर अंबासमुद्रम, तेनकाशी और कदायम के लोगों की ओर से, मैं उनका दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it