Top
Begin typing your search above and press return to search.

चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सेशेल्स राष्ट्रपति से की मुलाकात

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शुक्रवार शाम यहाँ सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की

चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सेशेल्स राष्ट्रपति से की मुलाकात
X

लोक भवन सूत्रों के मुताबिक, रवि ने भेंट की ‘तिरुक्कुरल’ कविता की पुस्तक

  • भारत यात्रा पर सेशेल्स राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी, चेन्नई में स्वास्थ्य सहयोग पर चर्चा
  • मुंबई और दिल्ली में भी होगी मुलाकात, पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता तय
  • भारत-सेशेल्स साझेदारी: हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता पर फोकस

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शुक्रवार शाम यहाँ सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की।

लोक भवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने एक पांच सितारा होटल में श्री हर्मिनी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर की तमिल भाषा में लिखी गयी कविता की पुस्तक 'तिरुक्कुरल' भेंट की।

भारत की राजकीय यात्रा पर गुरुवार को यहाँ पहुँचे डॉ. पैट्रिक का हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री एम. मथिवेंथन और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की मेयर आर. प्रिया ने स्वागत किया। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में एक कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

डॉ. पैट्रिक शनिवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहाँ वह अगले दिन नयी दिल्ली जाने से पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। वह दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी हैदराबाद हाउस में श्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसके बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किए जाएंगे।

डॉ पैट्रिक 10 फरवरी को भारत की अपनी राजकीय यात्रा के समापन से पहले आगरा में ताजमहल का भी दीदार करेंगे। भारत और सेशेल्स ने हिंद महासागर में स्थिर और सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के लिए 2024 में एक रणनीतिक साझेदारी की है।

भारत सेशेल्स को समुद्री सुरक्षा और समुद्री डकैती एवं अवैध मछली पकड़ने जैसे उभरते खतरों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण मानता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it