Top
Begin typing your search above and press return to search.

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका से मिला आमंत्रण

श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया है।

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका से मिला आमंत्रण
X

कोलंबो, श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त, डॉ. डी. वेंकटेश्वरन ने विश्व प्रसिद्ध अभिनेता से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, उनकी उपस्थिति सिनेमा-प्रेरित पर्यटन के साथ-साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस पर्यटन को बढ़ाएगी।

दूत ने रजनीकांत को 'रामायण ट्रेल' को एक्सप्लोर करने के लिए निमंत्रण दिया जो श्रीलंका में ही है। साथ ही भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में अन्य अद्वितीय बौद्ध स्थल भी हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित सुपरस्टार को श्रीलंका में तमिल समुदाय बड़े पैमाने पर फॉलो करता है। फिल्म प्रेमी सिंहली और अन्य जातीय समुदायों में भी वो बेहद लोकप्रिय हैं।

इस महीने की शुरूआत में, श्रीलंका ने एक औपचारिक ढांचे के माध्यम से द्वीप राष्ट्र में रामायण ट्रेल और भारत में बौद्ध ट्रेल को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश के साथ संबंध मजबूत करने की योजना की भी घोषणा की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it