Top
Begin typing your search above and press return to search.

अब हिंदी भाषा में भी टैली सर्टिफिकेशन उपलब्ध​​​​​​​

टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मौजूदा अंग्रेजी असेसमेंट के अलावा हिंदी में भी टैली सर्टिफिकेशन असेसमेंट शुरू कर दिया

अब हिंदी भाषा में भी टैली सर्टिफिकेशन उपलब्ध​​​​​​​
X

बेंगलुरु । टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मौजूदा अंग्रेजी असेसमेंट के अलावा हिंदी में भी टैली सर्टिफिकेशन असेसमेंट शुरू कर दिया है। द्विभाषी असेसमेंट/परीक्षा सुविधा प्रारंभ में टैली के सबसे लोकप्रिय और बुनियादी सर्टिफिकेशन टैली एसीई पर उपलब्ध होगी और जल्द ही अन्य सभी टैली सर्टिफिकेशन पर उपलब्ध हो जाएगी।

उम्मीदवारों को बेहतर तरीके से प्रश्नों को समझने में मदद करने के लिए यह सुविधा पेश की गई है, जिसके परिणामस्वरूप असेसमेंट में उनके प्रदर्शन में सुधार होगा। ऑनलाइन असेसमेंट में प्रत्येक अभ्यर्थियों को अलग प्रश्न पत्र मिलेगा और प्रत्येक प्रश्न अंग्रेजी व हिंदी दोनों ही भाषा में होगा।

टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मनीष चौधरी ने कहा, "द्विभाषी असेसमेंट को प्रस्तुत करने का हमारा उद्देश्य यह है कि इससे भाषा की बाधा को दूर किया जाये और हमारे सर्टिफिकेशन से अधिक छात्रों को लाभ पहुंचे।"

भारत में टैली एजुकेशन ने व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने वाले कई अवसरों में सक्रिय रूप से भाग लिया है और 450 से अधिक शहरों में 1100 से अधिक भागीदारों का मजबूत साझेदार नेटवर्क बनाया है।

टैली सर्टिफिकेशन वेरफाइअबल डिजिटल सर्टिफिकेट और टैली जॉब पोर्टल तक ऑनलाइन एक्सेस प्रदान करके उम्मीदवारों को लाभ देता है, यह छात्रों को उनके करियर की प्रगति में मदद करता है और नौकरी पाने के अवसर देता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it