Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्वाइन फ्लू : रोकथाम के लिये दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी घोषित की जाए

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल स्वाइन फ्लू बीमारी की रोकथाम के लिए दिल्ली में मैडिकल इमरजेंसी घोषित करें और महामारी से निपटने के  लिए अस्पतालों मे पर्याप्त इंतजाम किये जायें

स्वाइन फ्लू : रोकथाम के लिये दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी घोषित की जाए
X

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल स्वाइन फ्लू बीमारी की रोकथाम के लिए दिल्ली में मैडिकल इमरजेंसी घोषित करें और महामारी से निपटने के लिए अस्पतालों मे पर्याप्त इंतजाम किये जायें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह मांग करते हुए कहा है कि सरकार को जनता समाधान के लिए चुनती है लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के लिये जानलेवा साबित हो रही है। हाल ही मे स्वाइन फ्लू से हुई 47 एवं सीवर मे दम घुटकर हुई 10 मजदूरों की मौत इसका सबूत है। लगातार हो रही दिल्लीवासियों की मौतों पर सरकार की खामोशी उसकी संवेदनहीनता बयान करती है।

मनोज तिवारी ने कहा कि एक हजार से अधिक दिल्लीवासी स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं और दिल्ली सरकार के अस्पतालों मे बीमारी से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। निर्दोष दिल्लीवासियों की जान पर बन आयी है लेकिन केजरीवाल सरकार रोकथाम के बजाय सिर्फ कोरे राजनैतिक बयान दे रही है।

श्री तिवारी ने कहा कि स्वाइन फ्लू ने महामारी का रूप ले लिया है। इससे मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को संवेदनहीन केजरीवाल सरकार के भरोसे नही छोड़ा जा सकता है इसलिए दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी घोषित होनी चाहिए। हालांकि चिकित्सकों ने दिल्लीवासियों को सचेत किया है किभीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करते समय सचेत रहें।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के चिकित्सकों की जनता के लिए चेतावनी देते हुए कहा किस्वाइन फ्लू के कारण अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चिकनगुनिया और डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण स्थिति अधिक गंभीर हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it