Top
Begin typing your search above and press return to search.

लगातार बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा

स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है

लगातार बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा
X

गाजियाबाद। स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। एनसीडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को तीन मरीजों की रिपोर्ट सौंपी। इन तीनों मरीजों में स्वाइन फ्लू एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।

तीनों ही मरीज जिले के हैं और इनका इलाज शुरू किया जा चुका है। स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिलने से अब जिले में कुल स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 74 पहुंच गया है। अब तक 17 स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मिले हैं। इनकी जांच रिपोर्ट दिल्ली की एनसीडीसी को भेजी गई है। इन 17 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट शनिवार तक मिल जाएगी।

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। अब तक कुल 74 मरीज स्वाइन के मिल चुके हैं। दो मौते भी स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it