Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्वीपर के सहारे चल रहा भोजपल्ली का प्रायमरी स्कूल

रायगढ़ ! रायगढ़ पूर्वांचल के विधायक आदर्श गांव लोइंग के सह ग्राम भोजपल्ली के प्राथमिक शाला में आज गजब मामला सामने आया जब यहां पदस्थ दोनों ही शिक्षक गायब मिले ।

स्वीपर के सहारे चल रहा भोजपल्ली का प्रायमरी स्कूल
X

दोनों शिक्षक छुट्टी पर, शिकायत
रायगढ़ ! रायगढ़ पूर्वांचल के विधायक आदर्श गांव लोइंग के सह ग्राम भोजपल्ली के प्राथमिक शाला में आज गजब मामला सामने आया जब यहां पदस्थ दोनों ही शिक्षक गायब मिले । दोनों ने स्कूल में छुट्टी का आवेदन छोड़ कर स्वीपर के भरोसे स्कूल को छोड़ दिया। स्वीपर ने गांव में जाकर शाला प्रबंधन समिति को इसकी जानकारी दी । तब इस मामले का खुलासा हुआ कि दरअसल यहां के बच्चे किस कदर सुविधाओं के अभाव में विद्या ग्रहण कर रहें है। प्रेमशंकर गुप्ता अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति एवं सदस्यों ने स्कूल आकर देखा तो प्रभारी प्रधान पाठक आकाश कुमार यादव तथा सहायक शिक्षक पंचायत श्रीमती मीरा पटेल दोनों स्कूल नही पंहुचे है तथा दोनों के छूट्टी आवेदन पत्र स्कूल में है । समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर गुप्ता ने प्रभारी प्रधान पाठक आकाश कुमार यादव को फोन कर बुलाया जो मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए आये हुए थे । करीब 2 बजे यादव प्रधान पाठक अस्पताल से सीधे स्कूल आया और स्कूल संभाली । प्रधान पाठक ने बताया की उसे नही पता की उसके सहायक शिक्षक मीरा पटेल छुट्टी ले रही है जबकि मेरे तबियत ठीक नही होने केकारण छुट्टी लेकर मेट्रो अस्पताल चला गया था । वही शाला प्रबंधन समिति ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है । शाला की सहायक शिक्षक मीरा पटेल 28 की मी दूर पुसौर के घाना तराई से भोजपल्ली पढ़ाने आती है जो हमेशा देर से स्कूल आती है और जल्दी चली जाती है । उक्त शिक्षिका के मनमानी रवैय्ये के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है । ग्रामीणों ने उक्त शिक्षिका के ट्रांसफर की मांग की है । ज्ञात हो की पिछले सत्र यह स्कूल डी ग्रेड में था तथा सचिव राज्य शासन श्री तिवारी ने इसे गोद लिया था और आज की स्थिति में इसे ए ग्रेड में रखना अधिकारियो के मूल्यांकन क्षमता को दर्शाता है जहा शिक्षको की मनमानी चरम पर हो और पूरे विद्यालय की अध्यापन व्यवस्था चौपट चल रही हो।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it