Begin typing your search above and press return to search.
चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट आज इस बात के लिए सहमत हो गया कि वह अईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज इस बात के लिए सहमत हो गया कि वह अईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश एस.ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कोर्ट इस मामले पर सुनवाई मंगलवार या बुधवार को करेगा।
चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने जमानत याचिका रद्द करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और इस मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की।
Next Story


