Top
Begin typing your search above and press return to search.

रामजन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘दिव्य’: उमा भारती

राममंदिर आंदोलन की प्रमुख नेता साध्वी उमा भारती ने अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को ‘दिव्य’ फैसला बताते हुए स्वागत किया है।

रामजन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘दिव्य’: उमा भारती
X

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं राममंदिर आंदोलन की प्रमुख नेता साध्वी उमा भारती ने अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को ‘दिव्य’ फैसला बताते हुए स्वागत किया है।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री भारती ने ट्वीट करके कहा, “माननीय उच्चतम न्यायालय के इस दिव्य फ़ैसले का स्वागत। माननीय अशोक सिंघल जी को स्मरण करते हुए उनको शत्-शत् नमन।”

उन्होंने कहा, “ वे सब, जिन्होंने इस कार्य के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी, उन्हें श्रद्धांजलि एवं आडवाणी जी का अभिनंदन जिनके नेतृत्व में हम सब लोगों ने इस महान कार्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था।”

उल्लेखनीय है कि सुश्री भारती राममंदिर आंदोलन के कारण राजनीतिक पटल पर बेहद लोकप्रिय हुईं और अपने उत्तेजक बयानों एवं भाषणों के कारण उन्होंने तेजी से राजनीतिक ऊंचाई हासिल की। लोकप्रियता के पैमाने पर एक समय वह भाजपा के शीर्ष नेताओं के समकक्ष हो गयीं थी। वह इस बीते करीब आठ वर्षों से गंगा की स्वच्छता के आंदोलन से जुड़ीं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह जल संसाधन, नदी जोड़ों एवं गंगा पुनरुद्धार विभाग की कैबिनेट मंत्री भी रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा। इस समय गंगा नदी के किनारे प्रवास कर रहीं हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it