Begin typing your search above and press return to search.
राफेल विवादः सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केंद्र सरकार की दलीलें, फिर से होगी सुनवाई
राफेल मामले पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलीलों को खारिज कर दिया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए ‘विशिष्ट एवं गोपनीय’ दस्तावेजों पर केंद्र के विशेषाधिकार के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दस्तावेज अदालत में मान्य हैं।
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने केंद्र की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई योग्यता के आधार पर की जायेगी और इसके लिए नयी तारीख मुकर्रर की जायेगी।
Next Story


