Begin typing your search above and press return to search.
सु्प्रीम कोर्ट ने गोरक्षा मामले में 6 सप्ताह के लिए सुनवाई टाली
उच्चतम न्यायालय ने गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी याचिका की सुनवाई छह हफ्ते के लिये आज टाल दी
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी याचिका की सुनवाई छह हफ्ते के लिये आज टाल दी। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला एवं दो अन्य की याचिकाआें की सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार एवं पांच राज्य- गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड को छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।
इस मामले के छठे प्रतिवादी कर्नाटक सरकार की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया। याचिकर्ताओं की दलिल है कि ज्यादातर गोरक्षक आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और गोरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाते है। इस बीच गोरक्षा वाहिनी ने भी इस मामले मेें वादकालीन याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई का अनुरोध न्यायालय ने स्वीकार कर लिया।
Next Story


