Begin typing your search above and press return to search.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की जिला अदालतों में वर्चुअल सुविधा उपलब्ध करायी
उच्चतम न्यायालय ने राजधानी दिल्ली के सभी सात जिला अदालत परिसरों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा स्थापित की है, ताकि वहां से भी वकील या वादी सुगमतापूर्वक किसी मामले में पेश हो सकें।

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजधानी दिल्ली के सभी सात जिला अदालत परिसरों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा स्थापित की है, ताकि वहां से भी वकील या वादी सुगमतापूर्वक किसी मामले में पेश हो सकें।
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की ओर से शनिवार देर रात जारी एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी दी गयी है।
रजिस्ट्री ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी, द्वारका, पटियाला हाउस, साकेत, तीस हजारी, कड़कड़डूमा और राउज एवेन्यू स्थित जिला अदालतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष तैयार किये गये हैं, ताकि वकीलों और वादियों को अपने मामले में शीर्ष अदालत के समक्ष सुगमता से पेश होने में सुविधा होगी।
Next Story


