Begin typing your search above and press return to search.
निर्भया मामले में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट आज निर्भया गैंगरेप मामले में 4 दोषियों को मिली मौत की सज़ा पर अपना फैसला सुनाएगा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज निर्भया गैंगरेप मामले में 4 दोषियों को मिली मौत की सज़ा पर अपना फैसला सुनाएगा। निचली अदालत ने मुकेश, पवन, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को मौत की सज़ा सुनाई थी जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने बरक़रार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद 27 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
आपको बता दे की 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली में 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसके दोस्त को बस से बाहर फेंक दिया गया था। 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में लड़की की मौत हो गई थी।
Next Story


