Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह की याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी

उच्चतम न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करने की मंजूरी दे दी

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह की याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी
X

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करने की मंजूरी दे दी है। अर्जुन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अर्जुन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि राज्य पुलिस द्वारा उनपर लगाए गए मामले पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं।

सिंह के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें जानबूझ कर मतगणना के दिन गुरुवार को उपस्थित रहने से रोका जा रहा है।

उम्मीदवार ने इसका भी उल्लेख किया है कि पश्चिम बंगाल में वकीलों की जारी हड़ताल के चलते राज्य में किसी अदालत में नहीं जा सकने के कारण उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it