Top
Begin typing your search above and press return to search.

'मेक इन इंडिया' के तहत 1 करोड़ पीपीई की आपूर्ति : प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से टेली मेडिसिन को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने का आग्रह किया है।

मेक इन इंडिया के तहत 1 करोड़ पीपीई की आपूर्ति : प्रधानमंत्री
X

नई दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से टेली मेडिसिन को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी है कि 'मेक इन इंडिया' के तहत घरेलू निमार्ताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं की मदद करने के लिए उन्हें लगभग एक करोड़ पीपीई किट उपलब्ध कराए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज या स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है।उन्होंने कोरोना वारियर्स को लेकर कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं इसे स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार व अशिष्ट व्यवहार स्वीकार्य नहीं किजा जा सकता है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it