Top
Begin typing your search above and press return to search.

महानायक अमिताभ बच्चन तमिल फिल्म में काम करेंगे

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब तमिल फिल्म में भी काम करने जा रहे

महानायक अमिताभ बच्चन तमिल फिल्म में काम करेंगे
X

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब तमिल फिल्म में भी काम करने जा रहे हैं।

अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं। वह तमिल सिनेमा इंडस्ट्री में ‘उयारनधा मनिधन’ नामक फिल्म करने जा रहे हैं , जिसका निर्देशन तमिलवानन करेंगे।

फिल्म निर्देशक ने बताया कि अमिताभ के साथ काम करना उनके लिए ड्रीम को पूरा करने जैसा है। देश के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कौन नहीं करना चाहता होगा। अब यह सिर्फ पैन इंडिया फिल्म नहीं रहेगी, बल्कि उनकी उपस्थिति से अब पूरे ग्लोबल पैनोरमा में आकर्षण रहेगा। उन्होंने कहा, “ जब मैं सहायक निर्देशक था, मैं उस वक्त से उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित था.अब मेरे लिए यह मोमेंट आया है लेकिन इसके साथ ही मुझे काफी नर्वसेसनेस भी हो रही है और मैं ये सोच ही नहीं पा रहा हूं कि मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहा हूं. मेरे लिए यह बहुत खास मोमेंट होगा।” बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिल के साथ ही हिंदी में भी बनाई जायेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it