सूमो से एक क्विंटल गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
अम्बिकापुर ! अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान बिलासपुर चौक के पास गांजा से भरी एक सुमो वाहन को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।

आंध्रप्रदेश से बिहार-आरा ले जा रहे थे तस्कर
अम्बिकापुर ! अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान बिलासपुर चौक के पास गांजा से भरी एक सुमो वाहन को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तस्करी कर रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। गांजे की कीमत 4.50 लाख रूपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तीन युवकों में से एक युवक के जेब में अफीम का सैंपल भी मिला है, जिसे पुलिस ने एफएसएल में जांच के लिये भेज दिया है। अम्बिकापुर में 15 दिनों के अंदर पुलिस ने दो क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा है। आंकड़े को देखते हुये यह कहना अतिस्योक्ति नहीं होगी कि अम्बिकापुर के मार्ग से आये दिन भारी मात्रा में गांजा तस्करी होती है। सीएससपी आर एन यादव ने आगे और सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।
मामले का खुलासा करते हुये सीएसपी आरएन यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान आज 22 जनवरी की दोपहर एक सुमो वाहन बिलासपुर चौक के पास रोकने पर उसमें सवार चालक तथा दो अन्य लोग वाहन से उतर कर जाने लगे, जिसको संदेह पर रोक कर वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में कुल 43 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो तीनों युवक उत्तरप्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला बताया। गिरफ्तार हुये युवकों में मनोज कुमार बिन्द उम्र 25 वर्ष, कल्लन शाह उम्र 26 वर्षए फैसल अहमद उम्र 22 वर्ष जिला गाजीपुर के रहने वाले हैं। कार्यवाही में थाना कोतवाली से प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चं्रदा, सउनि अलंगो दास, अजीत मिश्रा, प्रआर राजेंद्र सिंह, प्रआर कृष्णा सिंह, आर दीनदयाल सिंह, आर अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, आनंद गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, देवेंद्र तिर्की, बसंत रवि, अभय तिवारी, संजय सिंह सहित अन्य सक्रिय रहे।
वाहन मालिक उतर गया था बिलासपुर में
गिरफ्तार युवकों ने बताया कि बिहार राज्य के आरा निवासी मुकेश सिंह नामक युवक ने उन्हें 5-5 हजार रूपये देने की बात कही थी। वे गत शुक्रवार को उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र सिंमलीगुड़ा के समीप डेम के उस पार आंध्रप्रदेश से वाहन में गांजा भरकर आरा जा रहे थे। वाहन स्वामी मुकेश बिलासपुर में ही उतर गया था और उन्हें पीछे से आने की बात कहा था। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे केवल मादक पदार्थ को लाने-ले जाने का कार्य करते हैं। मुख्य तस्कर आरा निवासी मुकेश सिंह है।
बिहार में बनवाया था विशेष चेम्बर
पुलिस ने वाहन में गांजे से भरे प्लास्टिक की जो दो बोरियां वाहन के अंदर चेम्बर से बरामद किये हैं। आरोपियों ने बताया कि वे बिहार में ही तस्करी के लिये विशेष रूप से चेम्बर बनवाया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे पहली बार इस तरह के तस्करी में शामिल हुये हैं।
हर राज्य का था नम्बर प्लेट
गिरफ्तार युवकों ने बताया कि सुमो वाहन में वे झारखण्ड, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ का नम्बर प्लेट रखे हुये थे। आरा-बिहार से जब वे निकले तो जिस-जिस राज्य में प्रवेश करते गये वे वाहन का नम्बर प्लेट बदलते गये। आरोपियों ने बताया कि वे ऐसा इसलिये करते हैं, ताकि पुलिस उन पर शक न करें।


