Top
Begin typing your search above and press return to search.

अश्लील वीडियो अपलोड कर फंसा सुमित

नई दिल्ली ! यू ट्यूब पर अंजान लड़कियों को चूमकर भागने वाला वीडियो तैयार करने वाले ‘क्रेजी सुमित’ को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में ले लिया है,

अश्लील वीडियो अपलोड कर फंसा सुमित
X

नई दिल्ली ! यू ट्यूब पर अंजान लड़कियों को चूमकर भागने वाला वीडियो तैयार करने वाले ‘क्रेजी सुमित’ को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में ले लिया है, तो वहीं अब ऐसे ढ़ेरो प्रैंक का अड्डा बन चुके
यू ट्यूब पर भी चाबुक चलने के भी संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, एक जनवरी को फेसबुक पर वायरल हुए वीडियो में सुमित अंजान लड़कियों को सवाल पूछने के लिए चूम लेता था, जिसके बाद वह फरार हो जाता था। वीडियो के चर्चा में आने के बाद पुलिस ने के्रजी सुमित के खिलाफ न सिर्फ मामला दर्ज कर लिया, बल्कि उसके कुछ दिनों बाद ही गुरूग्राम से सुमित सहित उसके एक प्रैंक वाले साथी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पूछताछ के बाद सुमित को इस शर्त पर छोड़ दिया गया कि पुलिस जब बुलाएगी, तो सुमित व उसके दोस्त को हाजिरी देनी पड़ेगी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुमित व उसके साथी सत्यजीत को हिरासत में लिया था और पूछताछ में सामने आया है कि दोनेां ही आरोपी यू ट्यूब के लिए वीडियो बनाते हैं और उससे पैसे कमाते हैं। यू ट्यूब भी युवाओं को ‘ऐसे’ वीडियो बनाने के लिए प्रेरित करता है, जिसके लिए समय-समय पर यू ट्यूब की ओर से प्रैंक बनाने वालों की पार्टी का भी आयोजन किया जाता है। पुलिस को पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसका प्रैंक लोकप्रिय हो रहा था और इसी का नतीजा था कि सुमित को यू ट्यूब की पिछली पार्टी में सम्मानित भी किया गया था। दिल्ली पुलिस संयुक्त आयुक्त अपराध शाखा रवींद्र यादव ने बताया कि आरोपियों को गुरूग्राम से हिरासत में लिया गया है, तो वहीं बुलाने पर हाजिर होने की शर्त पर छोड़ा गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यू ट्यूब वीडियो में दिख रही लडक़ी इनकी ही दोस्त थी और उसे इस बारे में पता था। वीडियो को मजेदार बनाने के चक्कर में लडक़ी ने इस तरह का बर्ताव किया, जैसे वह अपरिचित हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने लड़कियों के नाम व पते बताए हैं, जिनसे अब पुलिस पूछताछ करेगी। अगर लड़कियों को इस बारे में जानकारी होगी, तो वह भी आरोपी हो सकती हैं, तो वहीं अगर उनको वीडिया के बारे में पता नहीं होगा, तो आरोपियों पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता का मामला बन सकता है। पुलिस यू ट्यूब व गूगल की भूमिका भी तलाश रही है कि ऐसे वीडियो अथवा प्रैंक में क्या प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से यू ट्यूब अथवा गूगल की भूमिका है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में सुमित को एक लाख सब्सक्राइबर होने पर यू ट्यूब से सम्मान मिला था, जिसके बाद दिसम्बर में उसे अंजान लड़कियों को चूमने का विचार आया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it