Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत 

सुहागिनों ने उत्साह के साथ वट सावित्री का व्रत रख कर वट वृक्ष की परिक्रमा की

सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत 
X

खरोरा। सुहागिनों ने उत्साह के साथ वट सावित्री का व्रत रख कर वट वृक्ष की परिक्रमा की। अंचल की हिरमी, मोहरा,तिल्दा बाँधा, नेवारी,फुलवारी, भालेसुर, बरडीह,सक्लोर,कुथरौद, पथरचुवा, फुंडरडीह सहित आसपास की गॉवो में सुहाग की सलामती के लिए सुहागिनों ने मंगलवार 15 मई को वट सावित्री का व्रत श्रद्गा के साथ रखी।

वट वृक्ष की तने पर मौली धागे लपेटकर कर विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की। पति की दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर मंगलवार को वट सावित्री का पर्व उत्साह और उमग के साथ मनाया गया। सुबह से बरगद पेड़ के पास सुहागन महिलाओ की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुहागन महिलाओं में मोहरा उपसरपंच हेमिन वर्मा,पंच गायत्री वर्मा,जागृती वर्मा,सरस्वती पांडेय शामिल थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it