पूछपरख सुधार से शक्कर मजबूत, खोपरा गोला में लिवाली
सियागंज किराना बाजार में बीते सप्ताह लिवाली से शक्कर के हाजिर भाव नरमी पर खुलने के बाद मजबूती लिए बताए गए

इंदौर । सियागंज किराना बाजार में बीते सप्ताह लिवाली से शक्कर के हाजिर भाव नरमी पर खुलने के बाद मजबूती लिए बताए गए, इससे हाजिर भाव 20 रुपए ज्यादा हुए। लिवाली बने रहने से खोपरा गोला सुधार का रूख लिए रहा। साबूदाना, हल्दी तथा खोपरा बूरा में उठाव साधारण बताया गया।
स्थानीय किराना बाजार में बीते सप्ताह ग्राहकी सुधार लिये रही। सोमवार को शक्कर 3440 से 3480 रुपये प्रति क्विंटल खुली। कारोबार के दौरान शक्कर ऊंचे में 3550 रुपये क्विंटल बिकने के बाद अंतिम दिन 20 रुपये सस्ती होकर 3430 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। कारोबारियों के अनुसार शक्कर की दैनिक आवक 06 से 07 गाड़ी की रही।
खोपरा गोला में लिवाली बनी रहीे। सप्ताहांत खोपरा गोला 148 से 168 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुलकर कारोबार के अंतिम दिन भाव में तेजी रही इसमें कामकाज 150 से 170 रुपये प्रति किलो पर चला। खोपरा बूरा-साबूदाना में खरीदी से भाव मजबूत रहे। साबूदाना में नवरात्र की खरीदी लगभग पूरी हो चुकी है इससे बाजार एक सा स्तर लिए रहे।


