Begin typing your search above and press return to search.
सुभाष चोपड़ा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई दिल्ली । कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद को प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री एम ओकेड्रो को मिणपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य श्री चोपड़ा इससे पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 2013 में दिल्ली प्रदेश चुनाव अभियान समिति के भी अध्यक्ष रहे।
Next Story


