Top
Begin typing your search above and press return to search.

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में शामिल होने का मौका, कंसल्टेंट के पदों के लिए 7 अप्रैल से पहले भरें फॉर्म

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कंसल्टेंट के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में शामिल होने का मौका, कंसल्टेंट के पदों के लिए 7 अप्रैल से पहले भरें फॉर्म
X

नई दिल्ली। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कंसल्टेंट के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एएसआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन, ईमेल और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एएसआई ने कंसल्टेंट के जिन 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर कंसल्टेंट के 2 और जूनियर कंसल्टेंट के 2 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार जलमग्न पुरातत्व/पुरातत्व/इतिहास में मास्टर्स की डिग्री (प्राचीन भारतीय इतिहास में विशेषज्ञता सहित) या पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार तय वर्षों का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को या तो दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से मेल करें या 'श्री प्रवीण त्रिपाठी, निदेशक (प्रशासन), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, धरोहर भवन 24, तिलक मार्ग, नई दिल्ली-110001' के पते पर पोस्ट कर दें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it