Top
Begin typing your search above and press return to search.

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने क्लर्कियल कैडर में मेधावी खिलाड़ियों की नियमित आधार पर भर्ती के लिए अलग-अलग खेल में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (ग्राहक सेवा सहयोगी) के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष
X

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने क्लर्कियल कैडर में मेधावी खिलाड़ियों की नियमित आधार पर भर्ती के लिए अलग-अलग खेल में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (ग्राहक सेवा सहयोगी) के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम मौका 12 मई यानी मंगलवार को निर्धारित की गई है, जिसके लिए मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं।

एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की गई है। बीओबी ने जिन खेलों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें क्रिकेट के 9, कबड्डी के 11, टेबल टेनिस के 2, और फुटबॉल के 8 पद शामिल हैं। इनमें 24 पद पुरुषों के और 6 पद महिलाओं के शामिल हैं।

बीओबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हुई थी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में डिग्री या कोई भी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, जिसे केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। इसी के साथ कैंडिडेट्स ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/देश का राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो; या जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता हों; या खेलो इंडिया यूथ गेम्स (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में पदक विजेता हों; या खेलो इंडिया विंटर गेम्स, खेलो इंडिया पैरा गेम्स, या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता हों; या स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा उल्लिखित खेलों/खेलों में पदक विजेता हों, जिनके लिए भर्ती की जा रही है।

इसके अलावा यह तो उम्मीदवार अंतर-विश्वविद्यालय खेल बोर्डों द्वारा आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंटों में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो, या अखिल भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग/आवेदन पत्र की स्क्रीनिंग, फील्ड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 24,050 से 64,480 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/ईएसएम/डीईएसएम और महिला कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित पद के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it