Top
Begin typing your search above and press return to search.

नौकरी पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

जी.एल.बजाज एजुकेशनल इंस्टीटयूशन में बहत्तर देशी-विदेशी कंपनियों ने प्रथम चरण कै पस ड्राइव के दौरान 780 छात्रों का चयन किया।

नौकरी पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे
X

ग्रेटर नोएडा। जी.एल.बजाज एजुकेशनल इंस्टीटयूशन में बहत्तर देशी-विदेशी कंपनियों ने प्रथम चरण कै पस ड्राइव के दौरान 780 छात्रों का चयन किया। 2017 के 167 छात्रों का चयन हुआ, वहीं टेक महिन्द्र में 110, आई.बी.एम. में 172, यूनाईटेड हेल्थ ग्रुप 26, केपी.आई.टी. टेक्नॉलॉजी लिमिटेड 21 तथा एन.टी.टी. डाटा में 20 छात्रों का चयन हुआ।

इस सफलता पर संस्थान के चेयरमैन राम किशोर अग्रवाल तथा वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने छात्रों को बधाई दी तथा शिक्षा में गुणवत्ता के प्रण को दोहराया। उन्होंने कहा यूनिवर्सिटी में सौ फीसदी रिजल्ट (कैरोवर पेपर बगैर) संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी का प्लेसमेंट एवं विद्यार्थियों, फेकल्टी व कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों, शिष्टता, कार्य संस्कृति और सकारात्मक प्रवत्तियों को सिंचित करना तथा विद्याथिर्यों में बेहतरीन संप्रेषिणीयता जी.एलबजाज संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है।

यही वजह है कि समय-समय पर संस्थान को विभिन्न कारणों से स मानित किया जाता रहा है। गत वर्ष जी.एल.बजाज को उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कालेज का सम्मान हासिल हुआ है। टेक महिन्द्रा में चयनित क प्युटर साइन्स के छात्र अभिषेक सक्सेना ने कहा कि हमारा कॉलेज इन्ड्रस्ट्री स्पेसिफिक कोर्सेज महत्व बखूबी समझता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it