Top
Begin typing your search above and press return to search.

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा तगड़े इंतजाम किये गये हैं।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
X

नयी दिल्ली। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा तगड़े इंतजाम किये गये हैं।

देशभर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के चलते इस बार सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी की गयी है। पुलिस के अनुसार राजपथ से लालकिले तक आठ किलोमीटर लंबे परेड पर कड़ी निगरानी रहेगी।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कुल 150 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जिसमें चांदनी चौक, लाल किला और यमुना खादर के इलाके शामिल हैं।

दिल्ली के सभी मैट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। साथ ही रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बस टर्मिनलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

दिल्ली पुलिस के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मैट्रो की सेवाएं रविवार को कुछ मैट्रो स्टेशनों पर आंशिक रूप से स्थगित रहेंगी।

केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मैट्रो स्टेशन पर दोपहर 12 बजे तक आवागमन स्थगित रहेगा। वहीं पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मैट्रो स्टेशन पर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक मेट्रो सेवा स्थगित रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it