वर्चुअल ग्रां प्री में 5 एफ1 ड्राइवरों के साथ रेस करेंगे स्टोक्स
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स रविवार को एफ1 ईस्पोटर्स वर्चुअल ग्रां प्री में पांच फॉमूर्ला वन ड्राइवरों के साथ रेस करते नजर आएंगे

लंदन । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स रविवार को एफ1 ईस्पोटर्स वर्चुअल ग्रां प्री में पांच फॉमूर्ला वन ड्राइवरों के साथ रेस करते नजर आएंगे। न्यू एफ1 ईस्पोटर्स वर्चुअल ग्रां प्री सीरीज का यह दूसरा रेस होगा, जिसमें कोरोनावायरस के कहर के बावजूद फैन्स को कुछ शानदार एफ1 रेस देखने को मिलेंगी।
स्टोक्स इस रेस में लैकरेक, रेड बुल के एलेक्स अल्बन, विलियम्स जॉर्ज रसेल, मैक्लेरेन के लेंडो लोरिस और विलियम्स के निकोलस लतीफी के साथ रेस करते नजर आएंगे। रेस का आयोजन अल्बर्ट पार्क में होगा।
28 लैप के इस रेस का प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक और टिवच पर होगा। इसमें क्वालीफाइंग रेस भी होंगी।
एफ1 के डिजिटल बिजनेस और ईस्पोटर्स के प्रमुख जुलियन टेन ने कहा, " बहरीन ग्रां प्री में पहली ईस्पोटर्स के सफल आयोजन के बाद हम एक बार फिर से इस रेस को फैन्स के बीच लाकर बेहद उत्साहित है।"


