Top
Begin typing your search above and press return to search.

शेयर बाजार : सेंसेक्स 297 अंक, निफ्टी 72.25 अंकों पर बंद 

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही

शेयर बाजार : सेंसेक्स 297 अंक, निफ्टी 72.25 अंकों पर बंद 
X

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 297.38 अंकों की तेजी के साथ 35,162.48 पर और निफ्टी 72.25 अंकों की तेजी के साथ 10,584.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 139.23 अंकों की तेजी के साथ 35,004.33 पर खुला और 297.38 अंकों या 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 35,162.48 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,215.79 के ऊपरी स्तर और 34,913.06 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में 22 शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.97 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (3.54 फीसदी), ओएनजीसी (3.44 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.60 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (2.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एचडीएफसी बैंक (0.77 फीसदी), बजाज-ऑटो (0.54 फीसदी), मारुति (0.45 फीसदी), इंफोसिस (0.39 फीसदी) और इंडसइंड बैंक (0.37 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 163.67 अंकों की तेजी के साथ 14,538.08 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 240.87 अंकों की तेजी के साथ 14,594.28 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.65 अंकों की तेजी के साथ 10,550.15 पर खुला और 72.25 अंकों या 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 10,584.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,604.90 के ऊपरी और 10,525.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें ऊर्जा (1.95 फीसदी), तेल और गैस (1.84 फीसदी), रियल्टी (1.36 फीसदी), औद्योगिक (1.33 फीसदी) और पूंजीगत (1.28 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,795 शेयरों में तेजी और 853 में गिरावट रही, जबकि 156 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it