Top
Begin typing your search above and press return to search.

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 208.17 अंक बढ़ा

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 84,273.92 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 208.17 अंक बढ़ा
X

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 84,273.92 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 67.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत ऊपर 25,935.15 अंक पर रहा। यह दोनों का 07 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.32 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.49 प्रतिशत चढ़ गया।

ऑटो, मीडिया, धातु, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, रसायन और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में बिकवाली हावी रही।

एनएसई में जिन 3,269 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,924 के हरे निशान में और 1,240 के लाल निशान में बंद हुए। अन्य 105 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयर बढ़त में रहे। इटरनल का शेयर 5.19 प्रतिशत चढ़ा। टाटा स्टील में 2.89 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.79 और पावरग्रिड में 1.69 प्रतिशत की तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर 1.43 प्रतिशत, एनटीपीसी का 1.37, एलएंडटी का 1.36, टीसीएस का 1.26, मारुति सुजुकी का 1.17 और एक्सिस बैंक का 1.12 प्रतिशत चढ़ा। हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 1.80 प्रतिशत और भारती एयरटेल का 1.36 प्रतिशत टूट गया। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 2.28 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.58 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी ब्रिटेन का एफटीएसई 0.26 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 0.01 फीसदी नीचे था।

अजीत जितेन्द्र


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it