Begin typing your search above and press return to search.
साल के पहले दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले
साल के पहले दिन आज देश के शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले

मुंबई। साल के पहले दिन आज देश के शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। हालांकि, कुछ ही देर में बाजार ने शुरुआती मजबूती गवां दी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 93.47 अंकों की मजबूती के साथ 36,161.80 पर और निफ्टी 19.15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,881.70 पर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.34 बजे 87.29 अंकों की गिरावट के साथ 35,981.04 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 29.80 अंकों की कमजोरी के साथ 10,832.75 पर कारोबार करते देखे गए।
Next Story


