Top
Begin typing your search above and press return to search.

शेयर बाजार में तेजी जारी,सेंसेक्स 220 और निफ्टी 57 अंक उछला

देश के शेयर बाजारों में आज तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 220.03 अंकों की तेजी के साथ 40,051.87 पर और निफ्टी 57.25 अंकों की तेजी के साथ 11,844.10 पर बंद हुआ

शेयर बाजार में तेजी जारी,सेंसेक्स 220 और निफ्टी 57 अंक उछला
X

नई दिल्ली । देश के शेयर बाजारों में आज तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 220.03 अंकों की तेजी के साथ 40,051.87 पर और निफ्टी 57.25 अंकों की तेजी के साथ 11,844.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 223.79 अंकों की तेजी के साथ 40,055.63 पर खुला और 220.03 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 40,051.87 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,178.12 के ऊपरी और 39,805.11 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 94.61 अंकों की तेजी के साथ 14,697.15 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 47.85 अंकों की तेजी के साथ 13,431.45 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 97.05 अंकों की तेजी के साथ 11,883.90 पर खुला और 57.25 अंकों या 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 11,844.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,883.95 के ऊपरी स्तर और 11,784.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.47 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.35 फीसदी), तेल एवं गैस (1.31 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.17 फीसदी) व पूंजीगत वस्तुएं (1.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.98 फीसदी), रियल्टी (0.92 फीसदी), धातु (0.32 फीसदी), ऑटो (0.19 फीसदी) व उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.04 फीसदी) में गिरावट रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it