Begin typing your search above and press return to search.
गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाज़ार बंद
देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार, 3 अक्टूबर को खुलेंगे
मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार, 3 अक्टूबर को खुलेंगे। इससे पहले शेयर बाजार में शुक्रवार को नियमित कारोबार हुआ। सेंसेक्स 1.24 अंकों की बढ़त के साथ 31,283.72 पर और निफ्टी 19.65 अंकों की मजबूती के साथ 9,788.60 पर बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 84.77 अंकों की मजबूती के साथ 31,367.25 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.35 अंकों की बढ़त के साथ 9,814.30 पर खुला।
Next Story


