Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल से अभी भी बच्ची हूं : ईशा कोप्पिकर

एएलटी बालाजी के वेब सीरीज 'फिक्सर' से डिजिटल दुनिया में आगाज करने वालीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का कहना है

दिल से अभी भी बच्ची हूं : ईशा कोप्पिकर
X

मुंबई । एएलटी बालाजी के वेब सीरीज 'फिक्सर' से डिजिटल दुनिया में आगाज करने वालीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का कहना है कि वह दिल से अभी भी बच्ची हैं। ईशा ने सोमवार को किशिन्चंद चेलाराम (केसी ) कॉलेज में टेड टॉक इनिशिएटिव के लिए स्पीच दिया, इस दौरान वह पुरानी यादों में खो गईं।

उन्होंने कहा, "मैंने जय हिद कॉलेज में पढ़ाई की है, जो केसी कॉलेज के पीछे है। यहां आने के बाद मुझे फिर से उसी माहौल में आने जैसा महसूस हुआ। मुझे लगता है कि काफी चीजें बदल गई हैं, लेकिन मैं अभी भी पहले जैसी ही हूं। मुझे सच में अपने बचपन के दिनों की बहुत याद आती है, लेकिन मैं दिल से अभी भी बच्ची ही हूं।"

ईशा ने 'पिंजर', 'डॉन' और 'एक विवाह..ऐसा भी' जैसी फिल्मों में काम किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it