Top
Begin typing your search above and press return to search.

एसटीएफ ने तीन सट्टा कारोबारियों को किया गिरफ्तार

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) मध्यप्रदेश की इंदौर इकाई ने एक ‘क्रिकेट मैच सट्टा’ कारोबारी के देवास के हाटपिपलिया समेत दो ठिकानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

एसटीएफ ने तीन सट्टा कारोबारियों को किया गिरफ्तार
X

इंदौर। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) मध्यप्रदेश की इंदौर इकाई ने एक ‘क्रिकेट मैच सट्टा’ कारोबारी के देवास के हाटपिपलिया समेत दो ठिकानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया गोपनीय सूचना आरोपियों को चिन्हित कर उनकी रेकी प्रारम्भ कर दी गई थी। आज मौका पाकर सुबह दबिश दी गई और सट्टे का अवैध कारोबार करते हुये राजेन्द्र नगर के एक फ्लेट से एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान पंकज यादव (47) और युवराज यादव (20) के रूप में सामने आई है। पुलिस ने इन्ही के तीसरे साथी को देवास के हाटपिपलिया से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जाकिर पठान (25) के रूप हुई है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाईल फोन सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण जप्त किये हैं। इससे पहले भी एसटीएफ ने बीती 24 अक्टूबर को दबिश देकर एक सट्टे कारोबारी का पर्दाफाश किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it