Top
Begin typing your search above and press return to search.

एसटीएफ ने जाली नोट छापने वाले गिरोह सरगना समेत 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने आगरा के सदर बाजार क्षेत्र से जाली नोट छापने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे हजारों के जाली नोट और उनके छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं

एसटीएफ ने जाली नोट छापने वाले गिरोह सरगना समेत 5 गिरफ्तार
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आगरा के सदर बाजार क्षेत्र से जाली नोट छापने का धंधा करने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे हजारों के जाली नोट और उनके छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिल रही थी आगरा के सदर बाजार इलाके में कुछ लोग जाली नोट छापने का धंधा कर रहे हैं । सटीक जानकारी होने पर एसटीएफ की टीम ने शहीद नगर, एकता पार्क के सामने से गिरोह के सरगना शिवम तोमर के अलावा ओमकार झा, अवधेश सविता , सुनील सिसौदिया और लाखन सिंह को गिरफ्तार किया गया। ये लोग किसी दूसरे मकान में अपना सामान ले जाने की फिराक थे तभी पकड़े गये।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के पास से 100-100 के 35 हजार जाली नोट ,चार मोबाइल फोन।

तीन इंक जेट प्रिन्टर, दो लैपटाप,बटर पेपर, स्टांप पेपर की करंन्सी के बराबर कटिंग करके तैयार किया गया ‘राॅ-मेटेरियल’, छपाई फ्रेम, दो डीसी मोटर और बड़ी मात्रा में छपाई के काम आने वाला सामान बरामद किया गया।

श्री मिश्र ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने बताया कि वे लोग कम्प्यूटर तथा प्रिन्टर की सहायता जाली नोट तैयार करके उन्हें कस्बो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों का पता लगा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it