Top
Begin typing your search above and press return to search.

बजट में दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आम बजट 2020 को निराश करने वाला वाला बताते हुए कहा है कहा कि इसमें दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया

बजट में दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार : केजरीवाल
X

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आम बजट 2020 को निराश करने वाला वाला बताते हुए कहा है कहा कि इसमें दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ''दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। दिल्ली भाजपा के प्राथमिकताओ में आता ही नहीं, तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दे? सवाल यह भी है कि चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी?''

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट को निराश करने वाला और लोगों के साथ धोखा देने वाला बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा ''पकाऊ भाषण निराश बजट, दिल्ली वालों को फिर दिखाया ठेंगा।''


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it