Top
Begin typing your search above and press return to search.

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर महाकुंभनगर में भगदड़,30 मरे 60 घायल

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयागराज के महाकुंभनगर में बुधवार को बेरीकेडिंग टूटने की घटना के बाद मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि 60 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर महाकुंभनगर में भगदड़,30 मरे 60 घायल
X

महाकुंभ नगर। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयागराज के महाकुंभनगर में बुधवार को बेरीकेडिंग टूटने की घटना के बाद मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि 60 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये कहा कि मरने वालों में 25 की शिनाख्त कर ली गयी है जबकि पांच की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। कुछ घायलों के परिजन अपने मरीज को लेकर चले गये है जबकि 36 का इलाज स्थानीय मेडिकल कालेज में किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि ब्रहृम मुहुर्त से पूर्व प्रात: एक से दो बजे के बीच मेला क्षत्र में अखाडा मार्ग पर भारी भीड़ का दवाब बना और भीड़ के इस दवाब में दूसरी ओर के बेरीकेड टूट गये और लोग बेरीकेड फांद कर दूसरी ओर आ गये जहां श्रद्धालु ब्रहृम मुहुर्त का इंतजार कर रहे थे, भीड़ ने उन्हे नहीं देखा और उनको कुचलना शुरु कर दिया। यद्यपि प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुये भीड़ को काबू किया और एबुंलेंस से 90 घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इसमें 30 श्रद्धालु की मौत हो गयी।

कृष्ण ने बताया कि मरने वालों में से 25 की पहचान हो चुकी है जबकि अन्य की शिनाख्त की जानी बाकी है। इनमे से कर्नाटक के चार,असम और एक गुजरात का एक एक श्रद्धालु शामिल है। कुछ घायलों को परिवार के सदस्य लेकर चले गये हैं तथा 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कालेज में चल रहा है।
उन्होने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मेला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है जिस पर घायल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस समय स्थिति पूरी तरह सामान्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पूज्य संतो,महामंडलेश्वरों से आग्रह किया गया है कि वे इस अमृत स्नानों के भागीदार बने। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुये अखाड़ों ने अमृत स्नान किया जो सकुशल संपन्न हो गया है।

कृष्णा ने बताया कि अमृत स्नान पर्व में आज कोई वीवीआईपी अथवा वीआईपी प्रोटोकाल नहीं था और आगामी अमृत स्नान पर्व में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की जायेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it