मुन्नी से ज्यादा बदनाम है सपा: प्रकाश पाल
श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना असली चरित्र छुपाने के लिए नया नाम PDA लेकर आई है, लेकिन जनता अच्छी तरह जानती है कि सपा की छवि अब मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो चुकी है।

-भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुचे थे प्रदेश अध्यक्ष
-पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पश्चिम क्षेत्रीय बैठक में संगठन का हुआ विस्तार
मेरठ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने आज मेरठ स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "जितना मुन्नी बदनाम नहीं हुई, उससे ज्यादा सपा बदनाम हो गई है।"
श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना असली चरित्र छुपाने के लिए नया नाम PDA लेकर आई है, लेकिन जनता अच्छी तरह जानती है कि सपा की छवि अब मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो चुकी है। उनकी वर्षों की भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुंडागर्दी और पिछड़े वर्गों के साथ किए गए धोखे की वजह से यह स्थिति बनी है।
यह बयान देते ही #मुन्नी_से_ज्यादा_बदनाम_सपा हैशटैग पूरे भारत में ट्विटर (X) पर नंबर 1 ट्रेंड बन गया, जो जनता के मन में सपा के प्रति व्याप्त गुस्से और असंतोष को दर्शाता है।
श्री प्रकाश पाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा:
"55% पिछड़े वर्ग की आबादी अब भाजपा के साथ है। हम 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। सपा का PDA सिर्फ एक नया पाखंड है, जनता इसे पहचान चुकी है।"
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। श्री प्रकाश पाल जी का यह बयान पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरर, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान पर मंथन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश की पश्चिम क्षेत्रीय परिचयात्मक बैठक मेरठ महानगर में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा सभी जिला अध्यक्षों ने सहभागिता कर संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं DLP कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन, राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँच रहा है।
हरवीर सिंह पाल ने कहा
कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, पिछड़ा वर्ग के बीच जनसंपर्क अभियान तथा DLP कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा० श्री अशोक रावत जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश कुशवाहा पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल, धर्मप्रकाश पाल, हर्ष जाटव, रूपेंद्र सैनी , महेंद्र प्रजापति, जिला अध्यक्ष आयुष चपराना, विनोद उपाध्याय, फिरेराम धनतला, भंवर सिंह तोमर, विनय शर्मा, बादल चौधरी, काजू शर्मा अनिल चपराना,सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं विभिन्न जनपदों के जिला अध्यक्ष और अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


