Begin typing your search above and press return to search.
बादल के इस्तीफे पर विचार करने के लिए 10 जनवरी को बैठक
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बुधवार को कहा है कि 10 जनवरी को पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से दिए गए लंबित इस्तीफे पर निर्णय लेने के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव करवाकर पार्टी के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करने का सदस्यता अभियान चलाने का कार्यक्रम चलाया जाएगा

चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बुधवार को कहा है कि 10 जनवरी को पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से दिए गए लंबित इस्तीफे पर निर्णय लेने के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव करवाकर पार्टी के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करने का सदस्यता अभियान चलाने का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि वर्किंग कमेटी की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में होगी। उन्होने बताया कि बादल के इस्तीफे पर विचार करने के अलावा राज्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा करने के अलावा सदस्यता अभियान की रूपरेखा की भी घोषणा की जाएगी।
Next Story


