Top
Begin typing your search above and press return to search.

 लखनऊ में बनेगा राज्य का पहला पुलिस और फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बनने वाले पहले पुलिस और फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी ।

 लखनऊ में बनेगा राज्य का पहला पुलिस और फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बनने वाले पहले पुलिस और फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अघ्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया । विश्वविद्यालय का निर्माण लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में किया जायेगा। इसके लिये 15 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है । निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा क्योंकि बजट में इसके लिये 20 करोड़ की रकम आवंटित भी कर दी गई है ।

विश्वविद्यालय निर्माण के लिये पुलिस विभाग ने राज्य सरकार को 350 करोड़ रूपये का प्रस्ताव भी भेजा था ।

मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड विंघ्य इलाके में 100 प्रतिशत पानी की पाइपलाइन के प्रस्ताव को भी मंजूदी दी । यह परियोजना 15 हजार करोड़ रूपये की है ।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने नौ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it