प्रदेश स्तरीय कुश्ती स्पर्धा :गणेश यादव बने छत्तीसगढ़ किशोर
यपुर ! रायपुर जिला कुश्ती परिषद द्वारा स्व. गया उस्ताद स्मृति में बढ़ाईपारा अखाड़ा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता वजन गु्रप के आधार पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी

छग टाइगर का खिताब भरत साहू को मिला, छत्तीसगढ़ शेरनी बनीं कुमारी तनुजा
रायपुर ! रायपुर जिला कुश्ती परिषद द्वारा स्व. गया उस्ताद स्मृति में बढ़ाईपारा अखाड़ा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता वजन गु्रप के आधार पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय स्कूल के पास देशबन्धु प्रेस मार्ग रामसागरपारा रायपुर में आयोजित की गई है। छग किशोर का खिताब 0 से 40 किग्रा वर्ग में गणेश यादव पहलवार जयबजरंग अखाड़ा,भाटागांव रायपुर को मिला वहीं उप विजेता गोविंद ढीमर पहलवान आजाद चौक अखाड़ा धमतरी वहीं सांत्वना पुरस्कार हरियंत बोयर पहलवान गोकुलपुर धमतरी, गोकुल टंडन पहलवान बनियापारा अखाड़ा धमतरी को मिला। छग कुमार का खिताब 41 से 48 किग्रा वर्ग में विजेता राजा धु्रव पहलवान, जय बजरंग अखाड़ा रायपुर, उप विजेता गोविंद ढीमर पहलवान आजाद चौक अखाड़ा धमतरी, सात्वना पुरस्कार लक्की यादव पहलवान एमजी अखाड़ा दुर्ग एवं विक्की पाल पहलवान, बनियापारा अखाड़ा रायपुर को दिया गया। छग टाइगर का खिताब 49 से 56 किग्रा वर्ग में विजेता भरत साहू पहलवान जय बजरंग अखाड़ा भाठागांव रायपुर, उप विजेता यशु धु्रव पहलवान जय बजरंग अखाड़ा भाठागांव रायपुर, सांत्वना पुरस्कार गजाधर यादव पहलवान जवाहर नगर रायपुर, रूपेन्द्र साहू पहलवान जय बजरंग अखाड़ा रायपुर को मिला।
वहीं छग चेम्पियन का खिताब 57 से 70 किग्रा वर्ग में बाबी ठाकुर पहलवान दंतेश्वरी अखाड़ा रायपुर को मिला। उप विजेता लोकेश्वर साहू पहलवान महासमुंद एवं सांत्वना पुरस्कार सागर गायकवाड़ पहलवान बनियापारा अखाड़ा धमतरी, लोकेश ढीमर पहलवान बनियापारा अखाड़ा धमतरी को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ शेरनी का खिताब 40 से 55 किग्रा वर्ग में कुमारी तनूजा यादव पहलवान एमजी अखाड़ा दुर्ग को मिला, कुमारी शारदा यादव पहलवान दंतेश्वरी अखाड़ा रायपुर दूसरे नम्बर पर, कुमारी पायल यादव पहलवान एमजी अखाड़ा दुर्ग में तीसरे नम्बर रही कु. लक्ष्मी बाई जैसवाल पहलवान एमजी अखाड़ा एवं कुलेश्वरी साहू पहलवान रेसलिंग एसोसिएशन कांकेर को मिला। कुश्ती प्रतियोगिता में रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर 250 पहलवान ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रफुल्ल विश्वकर्मा सभापति नगर निगम द्वारा एवं पुरस्कार वितरण छगनलाल मुदड़ा अध्यक्ष औद्योगिक विकास निगम रायपुर, मोहन एंटी विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पार्षद विमल गुप्ता, जवाहरनगर विशेष अतिथि भाई इस्माइल ब्रदर्स की उपस्थिति में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में श्रीचंद बजाज शास्त्री बाजार, सब्जी मण्डी से, आनंद चदनिया, दिवेश शुक्ला, टैयनू यादव, पप्पू फरिश्ता, केके डीजल भट्टी जोरापारा, राजू शर्मा, सीमा मेडिकल बढ़ाईपारा, विमल गुप्ता पार्षद जवाहरनगर, ओमप्रकाश मानिकपुरी, जगन्नाथ सोनी, करेला गुपचुप, इस्माइल ब्रदर्स, सलाम भाई फटाका वाले,छोटेलाल निषाद के तरफ से नगद दान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का समापन प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में कुंज बिहारी यादव, रमेश कुमार साहू, श्याम पहलवान, मेघराज साहू, अनिल दीवान, सीवन गुप्ता, दामू पहलवान, सन्नी पहलवान, आनंद चंदनिया, बजरंग दास मानिकपुरी, रघुनंदन यादव, हितेश यादव, महेन्द्र साहू, आसू साहू, संजू साहू, बनस पहलवान ने अपना बहुमूल्य समय दिया। प्रतियोगिता में लखनलाल साहू अखाड़ा उस्ताद एवं कोचलीना यादव का सम्मान किया गया।


