राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रतिबद्ध :ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटाने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी पहलों के कारण दुर्घटनाओं में कमी आई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटाने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी पहलों के कारण दुर्घटनाओं में कमी आई है। 'वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंब्रेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स' के मौके पर ममता ने कहा कि राज्य के अभियान 'सेफ ड्राइव सेफ लाइफ' ने सर्वोच्च न्यायालय से प्रशंसा प्राप्त की है।
ममता ने ट्वीट किया, "आज 'वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंब्रेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स' है। हमारी सरकार सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। हैशटैग बांग्ला। हमारे अभियान 'सेफ ड्राइव सेफ लाइफ' ने सर्वोच्च न्यायालय से प्रशंसा प्राप्त की है।"
Today is World Day of Remembrance for Road Traffic Victims. Our government is committed towards reducing incidents of road accidents in #Bangla. Our #SafeDriveSaveLife campaign has reduced such incidents significantly, earning praise of the Supreme Court.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 18, 2018
राज्य सरकार ने 2016 में इस अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क पर जिम्मेदाराना व्यवहार को विकसित करना था।
'वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंब्रेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स' नवंबर के तीसरे रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले लाखों लोगों की याद में मनाया जाता है।


