Top
Begin typing your search above and press return to search.

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

कप्तान चामरी अट्टापट्टू के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को विमेंस एशिया कप 2026 के छठे मुकाबले मे इंडोनेशिया के खिलाफ 75 रन से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में अट्टापट्टू ने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें अंतिम गेंदों पर हैट्रिक भी शामिल रही।

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा
X

दुबई। कप्तान चामरी अट्टापट्टू के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को विमेंस एशिया कप 2026 के छठे मुकाबले मे इंडोनेशिया के खिलाफ 75 रन से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में अट्टापट्टू ने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें अंतिम गेंदों पर हैट्रिक भी शामिल रही।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। टीम को 5 के स्कोर पर इमेशा दुलानी (3) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद कप्तान अट्टापट्टू ने संजना काविंदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। संजना 15 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि अट्टापट्टू 13 गेंदों में 9 ही रन बना सकीं।

इस टीम ने 62 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद निलाक्षिका सिल्वा ने काव्या काविंदी के साथ सातवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। निलाक्षिका 35 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि काव्या ने नाबाद 15 रन बनाए। विपक्षी खेमे से नी लुह देवी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। सांग मेप्रियानी ने 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में इंडोनेशिया 18.3 ओवरों में सिर्फ 49 रन पर सिमट गई। मारिया कोराजोन (6) ने रहमावती पंगेस्तुती (10) के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 18 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

छठे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चामरी अट्टापट्टू ने विकेट हासिल किए। उनके पास हैट्रिक का शानदार मौका था, लेकिन यहां कामयाबी हाथ नहीं लग सकी।

इंडोनेशियाई टीम 17.3 ओवरों में 46 रन तक 7 विकेट गंवा चुकी थी। अगला ओवर एक बार फिर से चामरी अट्टापट्टू के हाथों में था, जिन्होंने 19वें ओवर की शुरुआत नी कादेक अरियानी (2) को बोल्ड करने के साथ की। अगली गेंद पर उन्होंने सांग मेप्रियानी (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्मी परिमिता (0) को एलबीडब्ल्यू करने के साथ आखिरकार अट्टापट्टू ने हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ श्रीलंका ने 75 रन से जीत हासिल की।

श्रीलंका की तरफ से अट्टापट्टू ने 7 विकेट निकाले, जबकि काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी और कविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it