Top
Begin typing your search above and press return to search.

तीसरा टेस्ट: रिकेल्टन-मुल्डर की शतकीय पारी, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 288 रनों का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

तीसरा टेस्ट: रिकेल्टन-मुल्डर की शतकीय पारी, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 288 रनों का लक्ष्य
X

केपटाउन। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एडन मार्करम सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड बेडिंगहैम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बावुमा और मार्क्वेस एकरमैन ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। बावुमा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 35 रन बनाकर आउट हुए।

एकरमैन ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, मैथ्यू ब्रीत्जके ने 43 रनों का योगदान दिया। 181 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही साउथ अफ्रीका की पारी को एडेन मार्करम और वियान मुल्डर ने संभाला और छठे विकेट के लिए 318 गेंदों में 154 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई।

रिकेल्टन और मुल्डर ने शतकीय पारी खेली। रिकेल्टन ने 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, मुल्डर ने 221 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। 387 रन केपटाउन के इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी छह विकेट महज 53 रन जोड़कर गंवाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि पैट कमिंस और नाथन लायन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जोश हेजलवुड ने भी एक विकेट निकाला। केपटाउन के न्यूलैंड्स में इससे पहले 280 से अधिक रनों का लक्ष्य सिर्फ एक बार ही चेज हो सका है। यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया ने ही 2002 में करके दिखाया था, जब टीम ने 331 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it