Top
Begin typing your search above and press return to search.

द ग्रेट खली: बचपन में की मजदूरी, जूते खरीदने तक के नहीं थे पैसे, डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनकर रचा इतिहास

द ग्रेट खली के नाम से विश्व भर में मशहूर दलीप सिंह राणा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सात फीट और एक इंच लंबे खली ने अपने विशाल कद-काठी के दम पर डब्ल्यूडब्ल्यूई में खास पहचान बनाई। वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने

द ग्रेट खली: बचपन में की मजदूरी, जूते खरीदने तक के नहीं थे पैसे, डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनकर रचा इतिहास
X

नई दिल्ली। द ग्रेट खली के नाम से विश्व भर में मशहूर दलीप सिंह राणा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सात फीट और एक इंच लंबे खली ने अपने विशाल कद-काठी के दम पर डब्ल्यूडब्ल्यूई में खास पहचान बनाई। वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने।

27 अगस्त, 1972 को हिमाचल प्रदेश में जन्मे खली का बचपन काफी गरीबी में बीता। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने के लिए वह बचपन से ही मजदूरी करने लगे। हालांकि, खली आम बच्चों की तरह नहीं थे। उनका शरीर शुरुआत से ही बेहद विशाल था। खली के जीवन में एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास जूते पहनने तक के पैसे नहीं थे। तभी खली ने यह ठान लिया था कि वह जीवन में इतना पैसा कमाएंगे कि कभी उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

खली पत्थर तोड़ने का काम किया करते थे। इसके बाद उन्हें शिमला में एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई। इसी दौरान पंजाब पुलिस के एक अधिकारी की नजर खली के विशालकाय शरीर पर पड़ी और उन्होंने दलीप सिंह को पुलिस की नौकरी ऑफर की, जिसे खली ने स्वीकार कर लिया। पुलिस में भर्ती के बाद खली के पास सरकारी नौकरी थी, लेकिन उनके मन में कुछ बड़ा करने की इच्छा अभी भी पनप रही थी। पुलिस में रहते हुए ही उन्होंने बॉडी बिल्डिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें जल्द ही अमेरिका बुला लिया गया और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

खली की साल 2006 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री हुई। खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई दिग्गज रेसलर अंडरटेकर, ट्रिपल एच, बिग शो, बटिस्टा और जॉन सीना को धूल चटाई और वह एक साल में ही हेवीवेट चैंपियन बन गए। उन्होंने रेसलमेनिया और समरस्लैम जैसे बड़े इवेंट में भी अपना जलवा बिखेरा। साल 2014 में खली को डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिलीज किया गया। खली फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमा चुके हैं। इसके साथ ही वह मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it