Begin typing your search above and press return to search.
खेलो इंडिया नेशनल किक बाॅक्सिंग में तक्षशिला की छात्रा ने जीता गोल्ड
कंकरखेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा आयूषी सोम ने सत्र 2025-26 असमित खेलो इंडिया नेशनल किक बाॅक्सिंग में 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा आयूषी सोम ने सत्र 2025-26 असमित खेलो इंडिया नेशनल किक बाॅक्सिंग में 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है। चैम्पियनशिप का आयोजन चेन्नई शहर में हुआ। इस स्पर्धा में सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के चेयरमैन डॉ0 ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवीन कुमार पथरा ने आयूषी सोम व उसके अभिभावकों को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाईयाँ दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Next Story


