Top
Begin typing your search above and press return to search.

वनडे ट्राई सीरीज: फखर जमां का शतक, फाइनल में श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने दोहराया इतिहास

वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में शनिवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका के खिलाफ 326 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 48.3 ओवरों में जीत हासिल की। यह किसी वनडे फाइनल में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल रन-चेज है, जो 2002 में लॉर्ड्स में खेले गए 'भारत बनाम इंग्लैंड' मैच के बराबर है।

वनडे ट्राई सीरीज: फखर जमां का शतक, फाइनल में श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने दोहराया इतिहास
X

लाहौर। वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में शनिवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका के खिलाफ 326 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 48.3 ओवरों में जीत हासिल की। यह किसी वनडे फाइनल में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल रन-चेज है, जो 2002 में लॉर्ड्स में खेले गए 'भारत बनाम इंग्लैंड' मैच के बराबर है।

लाहौर में श्रीलंकाई टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। अविष्का फर्नांडो ने कामिंदु मेंडिस के साथ पहले विकेट के लिए 104 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। अविष्का 49 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कामिंदु ने कप्तान कुसल मेंडिस दूसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की। कुसल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

टीम ने 109 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कामिंदु ने पवन रत्नायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 146 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कामिंदु मेंडिस 128 गेंदों में 131 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 2 छक्के और 12 चौके शामिल रहे, जबकि रत्नायके ने 65 गेंदों में 8 चौकों के साथ 77 रन जुटाए।

मेजबान टीम से कप्तान शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 48.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। मेजबानों को महज 14 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे, जिसके बाद फखर जमां ने साद बेग के साथ तीसरे विकेट के लिए 149 रन जोड़कर टीम को संभाला।

साद बेग 75 गेंदों में 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फखर ने सलमान आगा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। फखर जमां 99 गेंदों में 11 चौकों के साथ 127 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलमान ने टीम के खाते में 17 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान को 230 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा, जिसके बाद हसन नवाज (नाबाद 37) ने अराफात मिन्हास (61) के साथ छठे विकेट के लिए 65 गेंदों में 94 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट झटके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it